Uncategorized

स्‍पेन में झारखंडी बच्चियों का जलवा, राज्‍य सरकार देगी 21, 21 हजार का इनाम

रांची : स्‍पेन में बीते दिनों फुटबाल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली बच्चियों को राज्‍य सरकार 21, 21 हजार रुपया बतौर प्रोत्‍साहन राशि देगी। इसकी घोषणा शुक्रवार (दो अगस्‍त) को सीएम हेमंत सोरने ने झारखंड मंत्रालय में प्रेस से बातचीत में की। इस मौके पर उन्‍होंने रांची के ओरमांझी ब्‍लाक में डहू मौजा की पांच एकड़ जमीन पर स्‍टेडियम बनाने की बात भी कही। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि एक सीमित संसाधनों में बेहतर कर दिखाना काफी चुनौती भरा होता है। उन्‍होंने विभागीय सचिव से कहा है कि सभी बच्चियों को खेल से जोड़े रखने की उचित व्‍यवस्‍था की जाए। फुटबाल जूनियर की ये सभी बच्चियां ओरमांझी ब्‍लाक के अलग अलग गांव से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button