
Chakradharpur: रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार एक ट्रक ने मोटरसाइकिल व्यक्ति को कुचल दिया है जिससे घटनास्थन पर एक महिला सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं. घायल व्यक्ति को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया जा प्राथमिक उपचार चल रहा है जिसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई चाईबासा मुफस्सिल थाना अंतर्गत बोरदा पुल के समीप खरसावां मोड पर रविवार दोपहर लगभग 3.30 बजे तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे घटना स्थल पर एक महिला सहित दो व्यक्ति की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पहुंचा और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मृतक चक्रधरपुर थाना अंतर्गत केरा गांव का रहने वाला है.
पुलिस घटनास्थल पहुंचकर ट्रक को जब्त कर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है. जब्त ट्रक जमशेदपुर का एक ठेकेदार का है जो सरकारी राशन लेकर चक्रधरपुर आया था वह अनाज को खाली कर के वापस जमशेदपुर जा रहा ता तभी घटना टी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.




