
Jamshedpur : केनरा बैंक की बिष्टुपुर शाखा से 1 करोड़ 59 लाख 63 हजार 967 रुपये का लोन लेकर धोखाधड़ी के आरोपी रंजय सिंह को बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वह टेल्को के रमादीन बगान का रहने वाला है. इस मामले में रंजय के खिलाफ बिष्टुपुर थाने में केनरा बैंक प्रबंधन ने मार्च 2021 को धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस के मुताबिक 23 फरवरी 2020 को रंजय ने बिष्टुपुर केनरा बैंक से क्रशर मशीन लगाने के नाम पर लोन लिया था. उसने सुंदरनगर में एक मशीन भी लगायी थी. उसके बाद रंजय ने बिना बैंक को सूचित किए वहां से मशीन को हटा लिया और लोन की किश्त भी नहीं भरी. इसे लेकर उसे कई बार नोटिस भी दी गई, लेकिन रंजय नें कोई जवाब नहीं दिया. थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था.
इसे भी पढ़ें – महिला सहकर्मी को बिना हेलमेट स्कूटी पर बैठाने वाले एएसआई पर गिरी गाज, जुर्माने के साथ हुआ शोकॉज




