
Adityapur : आदित्यपुर स्थित एनआइटी जमशेदपुर में एजेंसी के अधीन कार्यरत कर्मचारियों से कथित रूप से पैसे मांगे जाने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. मंगलवार को एक कर्मचारी से शराब लेकर आने तथा एजेंसी के अधिकारियों द्वारा संस्थान के अधिकारियों के नाम पर ज्वाइनिंग के पहले पैसा देने और सैलरी अकाउंट में आनेवाले पैसे को वापस करने की बातचीत की रिकार्डिंग के ऑडियो की खूब चर्चा रही. एक ऑडियो में सिक्यूरिटी कर्मियों की नियुक्ति को लेकर भी कई वर्तमान कर्मचारियों को वायरल ऑडियो में हड़काया जा रहा है. एनआइटी जमशेदपुर में एक के बाद एक मंगलवार को कुल चार ऑडियो वायरल किये गये. जिसमें एनआइटी के एक अधिकारी पर उंगलियां उठ रही हैं. संस्थान में काम करनेवाले कर्मचारी भी अब दबी जुबान उक्त अधिकारी के खिलाफ गोलबंद हो रहे हैं. वहीं अनुकंपा आश्रितों की नियुक्ति का मामला भी एनआइटी में बीते 19 सालो से लंबित है, जिसे लेकर भाजपा नेता संतोष मंडल एनआइटी के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इधर मामले को लेकर संस्थान के रजिस्ट्रार निशित कुमार राय ने कहा कि ऐसी कोई बात उनके संज्ञान में नहीं आयी है. अगर कोई तथ्य मिलेगा, तभी कुछ कहा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें – महिला सहकर्मी को बिना हेलमेट स्कूटी पर बैठाने वाले एएसआई पर गिरी गाज, जुर्माने के साथ हुआ शोकॉज




