JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

आखिर कौन है वह महिला जो पीएम की गाड़ी के आगे जा पहुंची, जाने क्यों…

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई. वाकया, झारखंड की राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. घटना उस वक्त की है जब पीएम बिरसा मेमोरियल जा रहे थे. इसी दौरान रेडियम रोड में पीएम मोदी की कार के आगे अचानक एक महिला आकर खड़ी हो गयी. जिसकी वजह से पीएम मोदी का काफिला कुछ देर के लिए बीच सड़क पर ही रुक गया. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उस महिला को पकड़ लिया. इसके बाद काफिला आगे बढ़ा. पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है. रांची पुलिस से सुरक्षा में चूक को लेकर पीएमओ सवाल भी पूछ सकता है.

पीएम से मिलना चाहती थी महिला

जानकारी के अनुसार महिला का नाम संगीता बताया गया है. जो देवघर की रहनेवाली है. उसका अक्सर पति से विवाद होता रहता है. इसी वजह से वह पीएम से मिलना चाह रही थी. महिला मानसिक रूप से परेशान भी बतायी जा रही है. बताया जाता है कि महिला दिल्ली में भी पीएम से मिलने के लिए गई थी. हालांकि वहां भी मुलाकात नहीं हो पायी. पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया है.

इसे भी पढ़ें – धरती आबा बिरसा मुंडा के गांव से 2045 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया गया संकल्प, झारखंड को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों मिली 50 हजार करोड़ की सौगात

Related Articles

Back to top button