Lead NewsSportsTOP SLIDER

रिकॉर्ड : 50 वनडे शतक बनानेवाले पहले बल्लेबाज बने कोहली

Mumbai : विराट कोहली 50 वनडे शतक बनानेवाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गये हैं. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अपना 50वां शतक लगाया. इसके साथ ही उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया.

विराट ने 291 मैच की 279वीं पारी में 50वां शतक पूरा किया जबकि सचिन का यहां तक पहुंचने के लिए 452 पारियां लगी थीं. विराट ने चंद दिन पहले अपने 35वें जन्मदिन पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 49वां शतक लगाकर सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. अब 50वां शतक पूरा करने में उन्हें सिर्फ 10 दिन और लगे जबकि सचिन को 48 से 49 के आंकड़े तक पहुंचने में 365 दिन लग गये थे.

इसे भी पढ़ें – धरती आबा बिरसा मुंडा के गांव से 2045 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया गया संकल्प, झारखंड को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों मिली 50 हजार करोड़ की सौगात

Related Articles

Back to top button