
Ranchi: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से 175 पीजीटी शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है. इन शिक्षकों को इनके पदस्थापना स्थान से स्थानांतरित करते हुए दूसरे जिलों मे पदस्थापित किया गया. इस संबध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से 29 जुलाई को अधिसूचना जारी की गयी. अधिसूचना माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक की ओर से जारी की गयी है.
इसे भी पढ़ेंः गृहमंत्री से मिले कर्नाटक भाजपा के सांसद, CCD के लापता संस्थापक का पता लगाने में मांगी मदद
स्थापना समीति की बैठक में लिया गया निर्णय
निदेशालय की ओर से उक्त निर्णय राज्य स्तरीय स्थापना समीति की बैठक में लिया गया. जिसके बाद निदेशालय ने अधिसूचना जारी की. इसके साथ ही विभाग की ओर से सूचना दी गयी है कि स्थानांतरण के साथ शिक्षकों को यात्रा भत्ता देय नहीं है. साथ ही यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. इस स्थानांतरण में अधिक शिक्षकों को स्थानंतरित कर धनबाद, बोकारो, गोड्डा, दुमका भेजा गया है. वहीं अन्य जिलों में भी स्थानांतरण किया गया है. लेकिन उनकी संख्या इन जिलों की अपेक्षा कम है.
इसे भी पढ़ेंः कुत्तों को बचाने की बात करनेवाला पशुप्रेमी तो गाय बचानेवाला कट्टर क्यों : महेश पोद्दार
तीन दिनों के भीतर शिक्षक योगदान देंगे
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि संबधित शिक्षक तीन दिनों के भीतर स्थांनतरित स्कूलों में योगदान तय करेंगे. इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियेां को निर्देश दिया गया है कि शिक्षकों के योगदान तय होने के बाद अनुपालन रिर्पोट दी जाये. इसके लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सूचित किया गया है.
इसे भी पढ़ेंः लोकसभा के बाद राज्यसभा से तीन तलाक बिल पास, समर्थन में 99 और विरोध में 84 वोट पड़े




