Bokaro

ट्रेड यूनियन का आरोप ‘बोकारो स्टील प्लांट में ठेका कंपनियां कर रही है मजदूरों का शोषण’

Bokaro: ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से शहर के नयामोड़ बिरसा सेवा आश्रम में मजदूर कन्वेंशन का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के पांच नेताओं की अध्यक्ष मंडली ने की.

इसे भी पढ़ेंःनिशिकांत के गेम प्लान के सामने पीएन बच्चा है जी !

कन्वेंशन में लाए गये चार प्रस्‍ताव

कन्वेंशन में चार प्रस्ताव लिए गए. जिसमें समान काम का समान वेतन, देश में अघोषित आपातकाल को खत्म करने की मांग, मजदूरों का लंबित वेज रिवि‍जन जल्द करने और बोकारो स्टील में आवास लीजिंग लागू करने की मांग शामिल है. इन प्रस्तावों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन का आह्वान किया है.

इसे भी पढ़ें: कौन गटक जा रहा सेल बोकारो के ठेका मजदूरों का दो करोड़ आठ लाख अस्सी हजार रुपये प्रतिमाह, केंद्रीय मजदूरी दर से भी हैं वंचित

शोषण के खिलाफ मजदूर आंदोलन ही विकल्प: प्रसाद

कन्वेंशन को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक बीडी प्रसाद ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट में काम कर रही ठेका कंपनियां मजदूरों का शोषण कर रही हैं. हर तरह का स्थायी काम ठेका मजदूर से करवाया जा रहा है. समान काम का समान वेतन नहीं दिया जा रहा है. स्थायी प्रकृति का काम ठेका मजदूरों से नहीं करवाना है, लेकिन प्रबंधन की मिलीभगत से ठेकेदार काम मजदूरों से करवा रहे हैं. वहीं जिला प्रशासन की भी इस ओर ध्यान नहीं है. मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है. जो इसकी मांग करता है, उसका गेट पास तक छीन लिया जाता है. 37 सूत्री मांगों को लेकर बड़े आंदोलन की घोषणा जल्द की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के मजदूरों का नहीं हो सका है वेज रिवीजन, अन्य सुविधाएं भी सेल ने कीं बंद

सरकार के इशारे पर काम कर रही है प्रबंधन: सिंह

बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के इशारे पर बोकारो प्रबंधन काम कर रही है. यहां पर हायर एंड फायर सिस्टम चल रहा है. दूर इलाकों से मजदूरों को लाकर काम करवाया जाता है, जिनका वन डे पास भी इश्यू हो जाता है. वहीं आउटसोर्सिंग से भी काम लिया जा रहा है. इन्हें डर है कि ठेका मजदूरों को हर सुविधा देनी होगी. जिसका हर उपाय ये निकाल लेते हैं. इनके मंसूबे पर पानी फेरना होगा.

कन्वेशन को इन्होंने किया संबोधित

कन्वेशन को डीसी गोराई, जेएन सिंह, मोहन चौधरी, आरके गोराई, सतेंद्र कुमार, शशिकांत सिन्हा, एसपी सिंह, पीएन पांडे, प्राण सिंह, सुभाष प्रामाणिक, सुधा गिरी, श्री देवी के अलावे कई लोगों नर संबोधित किया.

Related Articles

Back to top button