
Ranchi: रांची के रातू रोड में बन रहे फ़्लाईओवर कम्पनी के मैनेजर से लेवी मांगने की घटना से टीपीसी ने इंकार किया है. टीपीसी के तरह से पर्चा में बताया गया है कि चतरा के पिपरवार थाना क्षेत्र से मसीह तिग्गा समेत अन्य कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्हें कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा है. टीपीसी ने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर यदि हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ा या जेल नहीं भेजा जाता है, तो टीपीसी झारखंड बंद का आह्वान करेगी. वहीं रातू रोड में फ्लाइओवर बनाने वाली कंपनी को राहुल गंझू के नाम पर धमकी देने वाले को फ्रॉड बताते हुए राहुल गंझू ने अपना मोबाइल नंबर 8521728809 जारी किया है.
बता दें कि लेवी मांगे जाने के मामले में गोंदा थाना में शिकायत की गई थी. जिसमे बताया गया था कि 3 अप्रैल को एक मोबाइल नंबर से वाट्सएप कॉल आया था. फोन करने वाले ने राहुल नाम से बात करते हुए कहा कि रातू रोड फ्लाइओवर का निर्माण कर रहे हैं. जान मारने की नीयत से धमकी देते हुए सेटेलमेंट के रूप में पांच प्रतिशत राशि की मांगी गई. 4 अप्रैल को फोन कर केसीसी बिल्डकॉन से सेटलमेंट कराने की धमकी दी गई.
इसे भी पढ़ें: झामुमो में और होगी टूट, लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय भी ताल ठोकने को तैयार हैं विधायक!




