
Patna : लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत 8 नवंबर से नहाय खाय के साथ हो रही है. 9 को खरना 10 को अस्चलगामी सूर्य को अर्ध्य और 11 को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इसके साथ ही व्रती अपना पारण करेंगी और छठ महापर्व का समापन हो जाएगा. हालांकि पटना में छठ महापर्व को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बदल जाएगी. इसके लिए ट्रैफिक डिपार्टमेंट की ओर से गाइडलाइन जारी कर दिए गए हैं. लोगों को नई ट्रैफिक व्यवस्था के अनुसार ही चलना होगा. बदली हुई व्यवस्था पटना में 10 नवंबर के दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और 11 नवंबर के अहले सुबह 2 बजे से सुबह 8 बजे तक के लिए लागू रहेगी. दो दिनों के बदली हुई ट्रैफिक व्यवस्था से आने-जाने के लिए फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, पेशेंट, डेड बॉडी और छठ व्रतियों को लेकर जाने वाली गाड़ियों को पूरी तरह से छूट रहेगी. वहीं कमर्शियल वाहनों का परिचालन इस अवधि में पूरी तरह से बंद रहेगा.
इसे भी पढ़ें : शोध: कोरोना संक्रमित मरीजों को डायबिटिज और किडनी संबंधित बीमारियों से बचाने के लिए कीटोन्युरिया जांच जरूरी
ये रहेगा ट्रैफिक व्यवस्था
अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से दीदारगंज तक किसी भी प्रकार की गाड़ियां नहीं चलेगी. इस रूट पर सभी एंट्री प्वाईंट को बंद कर दिया जाएगा. सिर्फ छठ व्रतियों की गाड़ी जाएगी. इनकी गाड़ियां खजांची रोड से लेकर पटना कॉलेज, साइंस कॉलेज कैंपस में वाहनों पार्क की जाएंगी. अशोक राजपथ पर ही कारगिल चौक से वेस्ट में शाहपुर तक (कॉर्मशियल गाड़ियों को छोड़कर) छठव्रतियों के सभी प्रकार की गाड़ियां चलेंगी.
गाड़ियों को रामजीचक मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा. 10 नवंबर को को दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक और 11 नवंबर को अहले सुबह 3 बजे से सुबह 6 बजे तक, दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ की तरफ (नॉर्थ से साउथ की ओर) गाड़ियां नहीं चलेंगी. इस अवधि में गाड़ियों को रामजीचक मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा. जो नहर रोड होते हुए बेली रोड जा सकेंगी. गायघाट की ओर जाने वाली गाड़ियां पुरानी बाइपास पर धनुकी मोड़, शीतला माता मंदिर या बिस्कोमान गोलम्बर के रास्ते गायघाट की ओर जाएगी.
दोनों दिन गाय घाट जाने वाली गाड़ियों के लिए 6 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
- गायघाट पुल के नीचे वेस्ट पाया से सटे फ्लैंक में
- हाथिया बागान
- लोहा गोदाम
- एनएमसीएच
- मेडाज हॉस्पीटल (बिस्कोमान गोलम्बर के पास
- गुलजारबाग स्टेडियम, आलमगंज में पार्किंग का इंतजाम किया गया है.
इसे भी पढ़ें : समस्तीपुर में पिछले चार दिनों में शराब से 30 लोगों की मौत, मृतकों में सेना का जवान व बीएसएफ का इंस्पेक्टर भी शामिल




