BiharBihar UpdatesLead News

कटिहार में सास-बहू के झगड़े में दादी ने चार माह की पोती को पानी की टंकी डूबोकर मार डाला

Katihar: जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. आजमनगर थाना क्षेत्र में सास-बहू के झगड़े में दादी ने चार माह की मासूम पोती को पानी की टंकी में डालकर मार डाला. मृत बच्ची की मां ने पुलिस से इस आशय की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दादी को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ेंःछठ महापर्व का नहाय खाय कल, पटना की बदल जाएगी पूरी ट्रैफिक व्यवस्था

मामला आजमनगर थाना क्षेत्र के  देवगांव पंचायत स्थित वर्माइन गांव के वार्ड संख्या सात मनी टोला का है. आपसी कलह में सास गुलशन खातून का झगड़ा काफी दिनों से अपनी बहू के साथ हो रहा था. आरोप है कि  इसी का बदला लेने की नीयत से सास गुलशन खातून ने अपनी 4 माह की पोती आसिफा को घर के छत के पानी की टंकी में डालकर ढक्कन बंद कर दिया. जिस कारण वह तड़प तड़प  मर गयी. कुछ समय बाद जब आसिफा की माँ  यास्मिन खातून जब अपने बच्चे को खोजने लगी तो वह कहीं नहीं मिली.  अपनी सास और ननद से भी इसकी जानकारी देने की कोशिश की, लेकिन उल्टे वह बहू से झगड़ने लगी. तब जाकर आस पड़ोस के लोग खोजबीन में जुटे । इसके बाद किसी ने छत के पानी टंकी में ढक्कन हटाकर देखा तो बच्ची उसमे  में मृत पड़ी थी। घर में चीख-पुकार मच गया।  उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

Related Articles

Back to top button