JamshedpurJharkhand

कार्यशाला में बताया कि एक रक्तदाता एक बार रक्तदान से करता है तीन लोगों की मदद

chaibasa : महिला कॉलेज चाईबासा में बुधवार को वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन झारखंड एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें छात्राओं को रक्तदान से संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई. इस मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ अरुण कुमार सिन्हा, प्राचार्य डॉ लोक नाथ, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ दारा सिंह गुप्ता एवं वीबीडीए झारखंड के अधिकारी समाजसेवी सुरेश सिंह, महिला कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अर्पित सुमन, प्रोफेसर डोरिस मिंज, डॉ विजय प्रकाश, धनंजय कुमार एवं महिला कॉलेज के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, एमएड के प्रशिक्षु एवं काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित हुई.
प्रति कुलपति डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि रक्तदान कई प्रकार के होते हैं और एक डोनर तीन मरीजों की मदद कर सकता है. रक्त की एक इकाई को लाल रक्त कोशिकाओं, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स जैसे विभिन्न घटकों में विभाजित किया जा सकता है एवं इसी के आधार पर लोगों को रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है.प्राचार्य डॉ लोक नाथ ने कहा कि महिला कॉलेज चाईबासा प्रयासरत है कि रक्तदान के प्रति अधिक से अधिक छात्राओं को जागरूक किया जाए. कार्यशाला में रक्तदान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़ें – प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, पांच गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button