BiharCrime News

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, पांच गिरफ्तार

Purnia: नाजायज संबंध के चक्कर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया है इसका खुलासा पुलिस ने 54 दिनों के बाद बुधवार को किया है. घटना मरंगा के नजदीक सत्संग विहार के पास दवा व्यवसायी मोहन चंद्र दास हत्याकांड से जुड़ा है. गौरतलब है कि बदमाशों ने 31 दिसंबर 2021 को दवा दुकानदार मोहन चन्द्र दास की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड में पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अपराधियों के पास से 9 मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल और 54000 नगद रुपए बरामद किया गया. एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने मरंगा थाने में घटना की पूरी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर योजना बनाते हुए घटना को अंजाम दिया.

इसके लिए सुपारी किलर को पांच लाख रुपया देने की बात भी सामने आई. पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्रवाई की.

इसे भी पढ़ें:Skill Development: कौशल विकास के कई पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए करें आवेदन, ये रही पूरी जानकारी

इस घटना के मास्टरमाइंड आयुष कुमार को उसके परोरा स्थित घर से और आयुष की प्रेमिका तथा मृतक की पत्नी चुमकी दास को सत्संग विहार स्थित मृतक के घर से गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार अपराधियों में नगर थाना के परोरा निवासी आयुष उर्फ सौरभ, गौरव कुमार, रमन कुमार, मनीष कुमार और मरंगा वार्ड नंबर 9 सत्संग विहार निवासी मृतक मोहन चंद्र दास की पत्नी चुमकी दास शामिल है.

इसे भी पढ़ें:बार एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी एडमिन पर हुआ जानलेवा हमला

बताया जा रहा है कि घटना के मास्टरमाइंड आयुष और मृतक की पत्नी चुमकी के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेम के किस्से की भनक पति मोहन चंद्र दास को जैसे ही मालूम हुआ कि वह पत्नी को मारना पीटना शुरू कर दिया.

साथ ही पत्नी का मोबाइल फोन छीन जब्त कर लिया. इससे गुस्साए पत्नी चुमकी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मरवाने की योजना बनाई थी. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें:महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ED ने किया अरेस्ट, अंडरवर्ल्ड से जुड़ा है मामला

Related Articles

Back to top button