
Ranchi: 20 मार्च 2023 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के सभागार में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत युवाओं सेंसीटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें उपकुलपति तपन कुमार शांडिल्य, रजिस्ट्रार नमिता सिंह व एनएसएस के अधिकारियों के साथ-साथ राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रंजित प्रसाद और जिला यक्ष्मा कार्यालय के पदाधिकारी शामिल हुए. 500 छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापकों के बीच डॉ रंजीत प्रसाद ने टीबी उन्मूलन के तहत उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम के अंत में राज्य और देश से टीबी उन्मूलन हेतु सभी की सक्रिय भागीदारी हेतु शपथ लिया गया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में राजद को तेजस्वी देंगे नयी धार, 2024 में झारखंड सहित देश से होगा भाजपा का सफायाः जयप्रकाश नारायण




