National

मध्य प्रदेश में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 14 लोगों की हुई मौत, कई घायल

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बड़झर घाट पर यात्रियों को लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस भीषण सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए हैं.

घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. 14 मौतों और बड़ी संख्या में घायलों के बारे में जानकारी डिंडौरी के कलेक्टर विकास मिश्रा की तरफ से दी गई है. हादसे की भयावहता का अंदाजा बड़ी संख्या में गई लोगों की जानों को देखकर ही लगाया जा सकता है.

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने डिंडौरी जिले में वाहन दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं. साथ ही घायलों के इलाज के लिए जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं, ये जानकारी मध्य प्रदेश सीएमओ की तरफ से ट्वीट कर दी गई.

 

 

 

Related Articles

Back to top button