
Koderma: जिले के तिलैया थाना सतपुलिया के पास दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर में पुलिस के 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बीती रात लगभग 9.30 बजे की है. घायलों की पहचान दयानंद मंडल (40, झुमरी तिलैया), राजकुमार तुरी (32, झुमरीतिलैया, अर्जुन यादव (34, झुमरीतिलैया) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बाइक से तिलैया की तरफ जाने के दौरान सतपुलिया के पास दो बाइक के जोरदार टक्कर होने से दोनों बाइक में सवार 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना तिलैया पुलिस को मिलने के बाद तीनों घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया. जहाँ डॉक्टर द्वारा इलाज करके दो जवानों को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand: एनएच पर 48 ट्रामा सेंटर होंगे शुरू, लाइफ सेविंग ड्रग्स के साथ तैनात रहेंगे डॉक्टर




