HEALTHJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderRanchi

Jharkhand: एनएच पर 48 ट्रामा सेंटर होंगे शुरू, लाइफ सेविंग ड्रग्स के साथ तैनात रहेंगे डॉक्टर

Vivek Sharma
Ranchi: झारखंड में रोड एक्सीडेंट में मौत की संख्या काफी है. इसलिए राज्य सरकार ने इसे प्राथमिकता में रखा है जिससे कि रोड एक्सीडेंट में कमी लाई जा सके. इतना ही नहीं एक्सीडेंट में घायलों की जान बचाने लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे. इसी के तहत राज्य अंतर्गत नेशनल और स्टेट हाइवे पर 48 ट्रामा सेंटर खोले जाने है. फर्स्ट फेज में 24 सेंटर को चालू करने का निर्देश दिया गया है. 24 घंटे चालू रहने वाले इन सेंटरों में लाइफ सेविंग ड्रग्स के साथ ही सारी सुविधाएं होगी जो घायलों की जान बचाने के लिए जरूरी होगी. वहीं डॉक्टरों की टीम भी इन सेंटरों पर मौजूद रहेगी. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर प्राइवेट हॉस्पिटलों की भी मदद ली जाएगी.
इसे भी पढ़ें: झरिया एक्शन प्लान में लायी जायेगी तेजी, निमार्णाधीन भवनों को मिशन मोड पर लाने की अनुशंसा

2020 में तेज गति के 92% एक्सीडेंट

यूनाइटेड नेशन नेवलपमेंट प्रोग्राम के एसडीजी (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल) की परिकल्पना की गई है. जिसके गोल संख्या 11 के तहत सड़क सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. हेल्थ डिपार्टमेंट के आंकड़ों पर नजर डाले तो 2020 में तेज गति के कारण 92 परसेंट एक्सीडेंट हुए है. वहीं शराब के नशे में वाहन चलाने की वजह से 2 परसेंट और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने पर 5 परसेंट एक्सीडेंट रिकार्ड किए गए है.

9 भवन बनकर है तैयार

राज्य में एनएच के पास एक्सीडेंट में घायलों को इलाज कराने के लिए 9 ट्रामा सेंटरों के भवन बनकर तैयार है. वहीं 15 अन्य स्थलों पर सरकार के हेल्थ सेंटरों को ट्रामा सेंटर के रूप में अपग्रेड करने को लेकर काम जारी है. जिससे कि इन सेंटरों में भी ट्रामा सेंटर चालू हो जाएगा. इसके अलावा 24 अन्य ट्रामा सेंटर खोलने के लिए स्थलों का चयन किया जाना है.

ये मिलेगी सुविधाएं

-24 घंटे 7 दिन चालू रहेगा सेंटर
-एनएच पर 24 घंटे रहेंगे एंबुलेंस
-104 हेल्थ हेल्पलाइन से मिलेगी मदद
-सभी ट्रामा सेंटरों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी
-पीपीपी पर मिलेगी प्राइवेट हॉस्पिटलों की सर्विस

2020 में एक्सीडेंट का रिकार्ड

-4377 रोड एक्सीडेंट
-3044 व्यक्ति की मौत
-3303 व्यक्ति हुए घायल
-39 परसेंट टू व्हीलर एक्सीडेंट
-18 परसेंट 4 व्हीलर एक्सीडेंट
-16 परसेंट हेवी व्हीकल एक्सीडेंट

Related Articles

Back to top button