JharkhandKhuntiMain Slider

खूंटी : मुखिया के माता-पिता और भाई की गोली मारकर हत्या, महिला गंभीर

Khunti : मुरहू थाना क्षेत्र के हेठगोवा गांव में सोमवार रात करीब 9 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.

मृतकों में कूदा पंचायत की मुखिया राधा मुंडू के पिता मागो मुंडा, भाई लिपराय मुंडा और मुखिया की मां लखमणि मुंडू शामिल है. वहीं गोलीबारी में घायल नौरी देवी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. वारदात में पीएलएफआई का हाथ होने की आशंका जतायी जा रही है.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी कैंप कर रहे हैं. घटना की पुष्टि करते हुए खूंटी एसडीपीओ ने कहा कि तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीहः डायन-बिसाही का आरोप लगा मैला पिलाया, मारपीट की, चार आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button