Crime NewsKodermaNEWS

कोडरमा: स्क्रैप कटिंग के दौरान सिर पर लोहा गिरने से मजदूर की मौत

Koderma:  जिले के जयनगर थाना अंतर्गत हीरोडीह में स्थित फैक्ट्री में मंगलवार को स्क्रैप कटिंग के कार्य में लगे एक मजदूर पर लोहे का एंगल गिरने से उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में पिछले एक महीने से कोलकाता की कंपनी आरकेपीआर विन्मय प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा स्क्रैप कटिंग का कार्य कराया जा रहा है. कार्य के दौरान मंगलवार को बिहार के सिवान निवासी मजदूर प्रमोद साव (उम्र 43 वर्ष, पिता-अजय साव) के सिर पर लोहे का एक एंगल गिर गया. जिसके बाद मजदूर को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया. जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई. मृतक के पुत्र ने बताया कि स्क्रैप कटिंग के दौरान कंपनी के द्वारा उनके पिता को सुरक्षा हेलमेट, ग्लब्स और सेफ्टी जूता उपलब्ध नहीं कराया गया था. यदि कंपनी के द्वारा सेफ्टी हेलमेट दिया गया होता तो आज उनके पिता की जान बच गई होती. जानकारी के अनुसार जिले के कई फैक्ट्रियों में मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरण के जोखिम भरे कार्य कराए जा रहे हैं जिसकी वजह से आए दिन इस प्रकार के हादसे सामने आ रहे हैं. गत दिनों महतोअहरा के जेकेआई फैक्ट्री में भी काम के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था.

इसे भी पढ़ें: रांची-पटना जनशताब्दी में अतिरिक्त कोच की सुविधा, हटिया पुर्णिया एक्सप्रेस इस दिन चलेगी देर से

 

Related Articles

Back to top button