
Ramgarh : रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर में बुधवार की अहले सुबह 3:30 बजे के लगभग एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई. जिसमें तीन लोगों की मौत और चार लोगों के गंभीर होने की बात सामने आयी है. जानकारी के अनुसार रामगढ़ के चेटर गांव के लोग नये वर्ष में घूमने के लिए पारसनाथ जा रहे थे. अहले सुबह 3:30 बजे के लगभग बोलेरो ने एक खड़े ट्रक को सामने से धक्का मार दिया. जिससे घटना स्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल की रिम्स में मौत हो गयी. घटनास्थल पर टेकलाल महतो की बहू और 2 वर्ष के पोते की मौत हो गई है. वहीं गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र महतो की पत्नी की रिम्स में मौत हो गई. दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अच्छे इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. दुर्घटना के बाद घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. बाकी गंभीर स्थिति में घायल लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया. मृतकों का शव को पोस्टमार्टम करने के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में रखा गया है. वहीं इस दुर्घटना की खबर चेटर गांव में पहुंचने के बाद लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है. गांव के लोग घायलों को देखने के लिए रांची रिम्स पहुंच रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – पांच वर्ष में अफीम-डोडा जैसे मादक पदार्थ के 2386 मामले झारखंड में हुए दर्ज



