
Giridih: स्कूली शिक्षा सह साक्षरता विभाग के तत्वाधान में तीन दिवसीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज मंगलवार को गिरिडीह में भी हुआ. स्टेडियम में कस्तूरबा गांधी की छात्राओं द्वारा बैंड पार्टी की धुन पर मार्च पॉस्ट कर किया गया. तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर अंडर-14 से लेकर अडंर-17 तक के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है. इस दौरान पहले दिन खिलाड़ियों से अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गौतम भगत, पंचायती राज पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी नीलम और जिला जन संपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा ने परिचय हासिल कर किया. इसके बाद नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा ने किक मारकर किया. पहले दिन टूर्नामेंट में अलग-अलग कई टीमों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया और दमदार तरीके से खेला भी. तीन दिवसीय टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण कर किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में मुहर्रम को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, असामाजिक तत्वों से निपटने के अभ्यास पर रहा जोर




