
Giridih: जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत खण्डोली पार्क के पास से पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. राहगीरों से छिनतई करने की योजना बना रहे इन अपराधियों की पहचान आसिफ अंसारी, सलामत अंसारी के रूप में हुई जो गाण्डेय क्षेत्र के फुलजोरी गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने उनके पास से पिस्टल एवं गोली बरामद किया है हालांकि इस दौरान उनका एक सहयोगी छोटू असारी उर्फ फारूख अंसारी मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: बगोदर में ट्रक मालिक की गोली मारकर हत्या




