
Giridih: बगोदर थाना इलाके में अपराधियों ने ट्रक मालिक को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सोमवार को दिनदहाड़े बगोदर पेट्रोल पंप के पास घटी हैं. बताया जा रहा कि पेट्रोल पंप के पास बगोदरडीह निवासी राजकुमार यादव ने अपना पेट्रोल पंप का पास अपनी ट्रक को खड़ा किया था. सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे उसे फोन आया. फोन आते ही वह घर से बाहर निकला तभी बाइक पर सवार एक व्यक्ति ने राजकुमार की कनपटी पर पिस्टल सटाया और गोली चला दी. राजकुमार को गंभीर हालत में मीणा जनरल अस्पताल डुमरी ले जाया गया हैं. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह समेत अन्य पहुंच चुके हैं.




