Crime News

एयरगन के साथ लूटपाट करनेवाले दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : खूंटी पुलिस ने लूटपाट की घटना का खुलासा करते हुए दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर चिड़िया मारनेवाला एयरगन और लूट की मोटरसाइकिल (जेएच01डीएफ8190) बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग और मांगू लोहरा उर्फ बोया लोहरा मारंगहादा थाना क्षेत्र के संडासोम गांव का रहनेवाला है. घटना की जानकारी देते हुए खूंटी एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को खूंटी थाना क्षेत्र के चुकरु मोड़ के पास धनेश्वर बिझिया से तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर मोटरसाईकिल और मोबाईल लूट लिया था. अपराधियों ने पीड़ित को मारपीट कर जख्मी कर दिया था. मामले को लेकर खूंटी थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले के उद्भेदन के लिए खूंटी एसपी अमन कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ खूंटी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. गठित टीम कांड का उद्भेदन करते हुए आरोपी मांगू लोहरा को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी द्वारा लूट की बाईक कर्रा थाना क्षेत्र स्थित जुरदाग में बेच दिया गया था. उसकी निशानदेही पर हथियार और लूट गयी बाईक बरामद किया गया.

इसे भी पढ़ें – स्मार्ट सिटी: मुसाटोली के प्रभावित परिवारों के बेहतर पुनर्वास के लिए नामकुम सीओ को भूखंड चयनित करने का निर्देश

Related Articles

Back to top button