
Giridih: गिरिडीह के फुटपाथ दुकानदारों ने एक बार फिर बैठक कर अपने समस्याओं को लेकर चर्चा किया. बैठक फुटपाथ दुकानदार संघ के दीपक साहु, आजाद कुमार राम, एहतराम उर्फ सितारा, गुलाम मुस्तफा और मो. अनवर ने कहा कि नगर निगम ने करोड़ो का वेंडिंग जोन का निर्माण तो करा दिया है. और शहर के फुटपाथ दुकानदार अब वेंडिंग जोन में जाना चाहते है लेकिन निगम की और से सहयोग नहीं किया जा रहा है. क्योंकि फुटपाथ दुकानदार नहीं चाहते कि सब्जी और फल दुकानों के कारण शहर की यातायात व्यवस्था खराब हो. यातायात व्यवस्था खराब होने से निगम और पुलिस दोनों ही इसका कसूरवार फुटपाथ दुकानदारों को ही मानता है. लेकिन सच्चाई यही है कि शहर को अतिक्रमणमुक्त रखने में फुटपाथ दुकानदार भी पूरा सहयोग देना चाहता है. जिसे लोगों को परेशानी नहीं हो. बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही वेंडिंग जोन के मुद्दे को लेकर फुटपाथ दुकानदार निगम के पदाधिकारियों से मिलकर अपने मांगो को रखेगा. इधर बैठक में इकबाल, वासुदेव राम, फैयाज, नसीम, विकास गुप्ता, शक्ति कुमार साहा समेत कई दुकानदार मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन 19 जुलाई को गिरिडीह में करेंगे परिसंपत्तियों का वितरण, तैयारी में जुटे अधिकारी




