Court NewsLead News

अमार अंसारी हत्याकांड मामले में तीन आरोपी दोषी करार, सजा पर सुनवाई 3 जनवरी को

Ranchi : अमार अंसारी हत्याकांड मामले में अपर न्याययुक्त मोहमद सज्जाद की अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है. कोर्ट सजा के बिंदु पर 3 जनवरी 2024 को सुनवाई करेगी. अदालत ने जिन्हें दोषी ठहराया है उनमें तौकीर खान, छोटू खान और मोहमद इसराफी शामिल हैं. पुरानी रंजिश में हुई हत्या का यह मामला वर्ष  2018 का है. आरोपियों ने अमार अंसारी की हत्या कर दी थी. 29 दिसंबर 2018 की शाम को अमार अंसारी अपने दोस्त तौकीर अंसारी के साथ घर से निकला जिसके दूसरे दिन रातू के हाजी चौक पर अमार अंसारी का शव बरामद हुआ था. इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 9 गवाहों का बयान दर्ज कराया गया था.

इसे भी पढ़ें – हरमू नदी में अतिक्रमण मामले में RRDA ने हाईकोर्ट को बताया, बजरा मौजा में नदी निकट बने भवनों के संबंध में सर्वे रिपोर्ट तैयार, 17 जनवरी को अगली सुनवाई

Related Articles

Back to top button