JharkhandRanchi

Ranchi: बुंडू अनुमंडल में 30 की संख्या में गजराज मचा रहे तांडव, वन विभाग बेखबर

Ranchi: यह जो हाथियों की संख्या आप तस्वीर में देख रहे हैं यह कोई सर्कस का नहीं है यह तस्वीर रांची जिला के बुंडू अनुमंडल क्षेत्र के सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत चीरगालडीह गांव के समीप का दृश्य है,जहां लगभग 30 की संख्या में हाथियों का झुंड जमकर तबाही मचा रहा है इन हाथियों की तबाही से सिर्फ एक गांव नहीं बल्कि सैकड़ों गांव के ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं,रोजाना किसी ना किसी के फसल को बर्बाद कर रहा है अन्यथा किसी का मकान तोड़ रहा है या फिर किसी की जान ले रहा है.

शनिवार की शाम इन हाथियों ने गांव के समीप लगाए गए आलू की फसल को एक पल में खाकर समाप्त कर दिया. पूरा पांच परगना इन हाथियों से दहशत में है. हालांकि वन विभाग द्वारा कुछ खास तैयारी नहीं की गई थी, लेकिन ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो वन विभाग के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन ना तो कोई कर्मी पहुंचे और ना ही किसी प्रकार का सुविधा उपलब्ध कराया गया, सभी ग्रामीणों के अंदर भय व्याप्त है. ग्रामीणों का कहना है कि इतनी संख्या में हाथियों ने आकर खेत में लगे आलू, गोभी जैसी सब्जियों को एक साथ खा गया जिससे किसानों को भारी क्षति हुई है. ग्रामीण डर से घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं उन्हें आशंका है कि कहीं कोई बड़ी घटना ना घट जाए. पूर्व में जंगली हाथियों के द्वारा सैकड़ों खेतों में लगे फसल को बर्बाद किया है. दर्जनों ऐसे लोग हैं जो हाथी के शिकार हुए हैं लेकिन वन विभाग के द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि ना तो उन्हें पटाखे दिए गए हैं और ना ही किसी प्रकार का ढोल नगाड़ा दिया गया जिससे कि हाथियों को भगाया जा सके भगवान भरोसे ग्रामीण रहने को मजबूर है.

इसे भी पढ़ें: दानिश रिजवान के साले फरहान ने नवंबर में ही सुषमा बड़ाईक की हत्या की बनायी थी योजना

Related Articles

Back to top button