JharkhandRanchi

जेएमएम की रैली में जुटे हजारों समर्थक, मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगी भीड़

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा समन भेजे जाने के बाद मोरहाबादी में जेएमएम ने रैली का आह्वान किया था. जिसके बाद हजारों की संख्या में समर्थक जुटे. मोरहाबादी मैदान के चारों ओर गाड़ियों की भरमार थी. मेन रोड को छोड़ दोनों ओर गाड़ियों की कतार थी. सभी जिलों से आए समर्थक मोरहाबादी मैदान में गाड़ियां खड़ी कर पैदल ही मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा हो गए. जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रैली को संबोधित किया.

गाड़ियों का आवागमन रोका

रैली के दौरान समर्थक पैदल चलकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा होने लगे. इस दौरान वहां से रातू रोड की ओर गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया. वहीं जाम की स्थिति से निपटने के लिए सभी कट को भी ब्लाक कर दिया गया. ऐसे में लोगों को दूर-दूर तक जाम का सामना करना पड़ा.

इसे भी पढ़ें: मैराथन बैठकों के दौर के बाद भी निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं, समझौता बेअसर

 

Related Articles

Back to top button