
Ranchi: सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को सैनिक कल्याण निदेशालय, रांची के कर्नल एसपी गुप्ता (रि.) ने फ्लैग लगाया. मुख्यमंत्री ने सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान जताते हुए उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों पर हम सभी को गर्व है. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सशस्त्र बलों और उनके परिजनों के कल्याण कोष के लिए अंशदान किया. इस मौके पर मेजर रामनारायण सिंह (रि.) , जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी हज़ारीबाग़ (विंग कमांडर) राजेश गुप्ता, विनोद कुमार सिंह और विनय सिंह मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर राज्यपाल को फ्लैग लगाया




