Bihar

ये वक्त कोरोना वायरस से लड़ने का है,चुनाव लड़ने का नहीं: प्रशांत किशोर

New Delhi/Patna: कोरोना संकट के बीच बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. एनडीए खेमें की पार्टियां वर्चुअल रैली के जरिए चुनाव अभियान में जुटे हुई है. लेकिन इसके बीच कोरोना संकट में चुनाव हो या ना हो इसको लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. आरजेडी जहां फिलहाल चुनाव नहीं होने के पक्ष में है. वहीं एनडीए का हिस्सा लोजपा भी कोरोना संकट के बीच चुनाव नहीं कराने की बात कर रही है.

इसे भी पढ़ेंःमंडप एक… दूल्हा एक…. दुल्हन दो, अरेंज और लव मैरिज साथ-साथ

इस बीच नीतीश के सहयोगी रह चुके चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शनिवार को हमला करते हुए कहा कि यह वक्त कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने का है, चुनाव लड़ने का नहीं. साथ ही कहा कि उन्हें विधानसभा चुनाव कराने की जल्दबाजी में लोगों की जिंदगी खतरे में नहीं डालनी चाहिए.

चुनाव नहीं कोरोना से लड़ने का वक्त है

किशोर ने ट्वीट किया, ‘ देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी कोरोना वायरस संक्रमण के हालात बिगड़ रहे हैं. लेकिन सरकारी तंत्र और संसाधनों का बड़ा हिस्सा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है.’

उन्होंने कहा,‘‘ नीतीश कुमार जी, यह वक्त चुनाव लड़ने का नहीं, कोरोना वायरस से लड़ने का है. चुनाव कराने की जल्दबाजी में लोगों की जिंदगी खतरे में मत डालिए.’’

बता दें कि किसी वक्त कुमार के खास रहे किशोर अब उनके कटु आलोचक हैं. आलोचनाओं के चलते उन्हें जद(यू) से निष्कासित कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ेंःबिहार: RJD के बाद लोजपा ने भी विस चुनाव को लेकर जताई चिंता, इलेक्शन के पक्ष में JDU

राजद और लोजपा भी चुनाव टालने के पक्ष में

बता दें कि प्रशांत किशोर से पहले लोजपा नेता चिराग पासवान और राजद के तेजस्वी यादव राज्य में चुनाव नहीं कराने की मांग कर चुके हैं. एलजेपी का मानना है कि कोरोना के कारण समाज और सरकार पर आर्थिक बोझ काफी बढ़ गया है, ऐसे में अभी चुनाव होने से और ज्यादा बोझ पड़ेगा. इसके साथ ही बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण का भी हवाला दिया गया है. जबकि उनकी सहयोगी पार्टियां भाजपा और जेडीयू समय पर चुनाव कराने के पक्ष में हैं. और सांगठनिक बैठकें कर रहे हैं . दोनों पार्टियों का कहना है कि वे चुनाव के लिए तैयार हैं. बता दें कि बिहार में चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने हैं लेकिन चुनाव आयोग ने इस संबंध में अभी कोई घोषणा नहीं की है.

इसे भी पढ़ेंःगुमला में युवक की पीट- पीटकर हत्या, हिरासत में चार लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button