DhanbadJharkhand

#Dhanbad : कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई की हुई शुरुआत

Dhanbad : कोरोना को लेकर लॉकडाउन के कारण ठप पड़ा न्यायिक कार्य सोमवार से फिर से गतिमान हो गया है. कोर्ट में अब सभी मामलों की सुनवाई होगी लेकिन यह सुनवाई अब ऑनलाइन की जायेगी. सोमवार को इसकी विधिवत शुरुआत कोर्ट परिसर में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बीके गोस्वामी ने अधिवक्ताओं के साथ की. इस दौरान चार अलग-अलग मुकदमों से संबंधित ड्रॉप बॉक्स रखे गये हैं, जिसमें सोमवार से अधिवक्ता अपने मुवक्विलों के आवेदनों को ड्रॉप करेंगे जिसे दूसरे दिन निकाला जायेगा.

इसे भी पढ़ें – दुनिया के कई देशों ने जनता को तकलीफ देकर नहीं बल्कि ज्यादा अधिकार व मदद देकर कोरोना पर काबू पाया, और हम!

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जायेगी मामलों की सुनवाई

प्राथमिकता के आधार पर उनकी सुनवाई न्यायिक पदाधिकारी अधिवक्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे. कोराना के मद्देनजर सुरक्षा के तमाम मानदंडों के साथ सुनवाई की प्रक्रिया को संपन्न कराया जायेगा. इस संदर्भ में पीडीजे गोस्वामी व धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों को न्याय देने का काम किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – #Corona : धनबाद में भाजपा सांसद और नेताओं ने उड़ायी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां 

अलग-अलग वादों के लिए लगाये गये हैं अलग-अलग ड्रॉप बॉक्स

साथ ही न्यायिक कार्य के संपादन में नये प्रारूप को भी अधिवक्ताओं से स्वीकारने की बात कही ताकि आम जनता को न्याय मिल सके. बताया जाता है कि अलग-अलग वादों के लिए कोर्ट परिसर अलग-अलग ड्रॉप बॉक्स लगाये गये हैं. 24 घंटे बाद इन आवेदनों को निकाला जायेगा और मामले की ऑनलाइन सुनवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – जानिये हिंदपीढ़ी की सुरक्षा में तैनात एएसआइ की कोरोना से लड़ कर जीतने की कहानी, उसी की जुबानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button