
Dhanbad : धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह एवं भाजपा नेता नंदू अग्रवाल सहित कई भाजपा के नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया. दरअसल सभी लोग रणधीर वर्मा चौक पर पहुंच कर कोरोना योद्धाओं के बीच गमछा एवं फेस शील्ड का वितरण कर रहे थे. इस दौरान सभी भाजपा नेताओं ने जम कर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ायीं.
इसे भी पढ़ें – #Jharkhand: 17 मई से पहले कई चीजों में मिल सकती है छूट, सरकार ने तैयार किया प्लान, सीएम की मुहर का इंतजार
लॉकडाउन में दिल्ली से धनबाद पहुंच कर सांसद ने बटोरी थीं सुर्खियां
आपको बता दें कि हाल ही में लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से धनबाद आने पर भी सांसद पशुपतिनाथ सिंह काफी सुर्खियों में रहे थे. जिसके बाद सांसद को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन कर दिया था. दोबारा फिर जब सांसद सड़क पर निकले तो एक बार फिर से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आये.
इसे भी पढ़ें – #GoodNews :अब एक घंटे में होगी गर्भवती महिलाओं की कोरोना जांच, सदर अस्पतालों में लग रहे हैं ट्रूनेट मशीन
लोगों के अनुरोध की भी नहीं की परवाह
हालांकि कुछ लोगों ने भाजपा के नेताओं को यह बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें लेकिन बावजूद इसके किसी भाजपा नेता ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए कई दिशा-निर्देश देते हुए देश में लॉकडाउन 3.0 लागू कर दिया है ताकि भारत देश इस बढ़ते कोरोना संक्रमण से बच सके लेकिन आज भाजपा के नेता ही इस निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – दुनिया के कई देशों ने जनता को तकलीफ देकर नहीं ज्यादा अधिकार व मदद देकर कोरोना पर काबू पाया, और हम!



