
Jamshedpur : झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के संरक्षक जयराम महतो बुधवार को जमशेदपुर के सर्किट हाउस एरिया स्थित निर्मल भवन में मीडिया से मुखातिब हुए. यहां उन्होंने स्थानीय नीति को लेकर चलाये जा रहे आंदोलन पर बातचीत की. इस दौरान जयराम महतो ने बताया कि वे वर्तमान समय में 1932 के खतियान को स्थानीय नीति में शामिल कर उसे झारखंड में लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन में जुटे हुए है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक राज्य का अपना-अपना स्थानीय नीति है, जो वहां के मूल वासियों को उनका अधिकार और हक दिलाता है. झारखंड राज्य की स्थानीय नीति को 1932 के खतियान के आधार पर तय करना चाहिए, क्योंकि यही वह आधार है, जो वास्तविक झारखंडियों को परिभाषित कर सकता है और इसी के लिए वे आंदोलित हैं.
ये भी पढ़ें- मशहूर अभिनेत्री मीना के पति विद्यासागर का निधन, चेन्नई के अस्पताल में ली अंतिम सांस




