
Bokaro: बेखौफ अपराधियों ने बोकारो में एक बैंक को अपना निशाना बनाया है. अपराधियों ने चास थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 23 के किनारे स्थित इंडियन बैंक की गुरुद्वारा शाखा में बैंक से दिनदहाड़े 50 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए.
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के लिए तीन बाइक पर सवार होकर छह की संख्या में लोग आए थे. बैंक में प्रवेश करने के साथ ही उन्होंने गार्ड को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद अन्य कर्मचारियों को कब्जे में लेकर सभी को बैंक के शौचालय में बंद कर दिया. करीब आधे घंटे तक लूटपाट मचाने के बाद अपराधी रुपये लेकर बड़े आराम से चलते बने.
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. हलांकि इस मामले पर बोकारो एसपी चंदन झा का कहना है कि सीसीटीवी का डीवीआर मिल गया है. फुटेज से डकैतों की पहचान की जा रही है. लूट करीब 39 लाख की हुई है लेकिन चांच के बाद तय हो पाएगा कि राशि कितनी थी. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि बैंक के गार्ड को घायल किया बाकि किसी बैंककर्मी या ग्राहकों के साथ डकैतों ने मारपीट नहीं की.




