
Giridih: गिरिडीह के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को गणित विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान मेले का उद्घाटन विद्या विकास समिति के अध्यक्ष संजय राजगढ़िया, सतीशवर प्रसाद सिन्हा, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य उपेन्द्र नाथ दुबे और विद्या मंदिर के प्राचार्य शिव कुमार चाौधरी ने दीप जलाकर किया. वहीं इस गणित विज्ञान मेले की शुरुआत मां सरस्वती और भारत माता के तस्वीर को वंदन कर किया गया. विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित गणित विज्ञान मेले को चार समूह में बांटा गया था. और चारों समूह के अलग-अलग कक्षाओं के प्रतिभागियों के बीच स्कूल की और से प्राकृतिक आपदा, वर्षा जल, संरक्षण, कचरा प्रबंधन और विद्युत रसायन समेत अन्य विषय पर मॉडल तैयार करने का सुझाव दिया गया था. इस दौरान गणित विज्ञान मेला में गणित विषय पर चारों समूह के प्रतिभागियों ने अपने तरीके से 163 मॉडल बनाकर प्रदर्शनी में लगाया. जबकि 47 मॉडल अलग विषय में प्रतिभागियों ने तैयार किया था. गणित विज्ञान मेला में शामिल हर वर्ग के प्रतिभागियों ने अपने तरीके से मॉडल बनाकर हर विषय को बारीकियों से समझाया कि किस तरह प्राकृतिक आपदा बढ़ रही है. तो कचरा प्रबंधन क्यों जरुरी है. इधर इस एक दिवसीय गणित विज्ञान मेले को लेकर जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य शिव कुमार चाौधरी ने कहा कि हर विषय में पहला स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को हजारीबाग में होने वाले प्रांतीय गणित विज्ञान मेला में शामिल होने का मौका मिलेगा. इधर विद्या स्कूल के इस विज्ञान मेले में प्रतिभागियों के प्रदर्शनी देखने के लिए जवाहर नवोदय स्कूल में पढ़ाई कर रहे कश्मीर के कई छात्रों ने भी देखा. और प्रतिभागियों के मॉडल देखकर खुशी जाहिर किया. मेले को सफल बनाने में नीतेश कुमार, धनजंय कुमार, संतोष कुमार, अजीत मिश्रा, दीपक पांडेय समेत स्कूल के कई शिक्षकों की भूमिका खास रही.




