Bihar

खगड़िया में शराब के साथ ITBP का जवान गिरफ्तार

Khagaria : जिले के मोरकाही थाना अंतर्गत माड़र निवासी एक आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) जवान को खगड़िया पुलिस ने आठ बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है.  आईटीबीपी जवान का नाम ललन कुमार बताया गया है. जो यूपी के बरेली से खगड़िया के माड़र गांव छुट्टी में आ रहा था. पुलिस ने बताया कि ट्रेन से उतर जवान जैसे ही ऑटो से माड़र के लिए निकलने लगा वैसे ही गोशाला रोड में चित्रगुप्त नगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

इसे भी पढ़ें : रामोजी फिल्म सिटी में सुरक्षा के साथ शुरू हुआ विंटर फेस्ट

पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार आईटीबीपी जवान को हवालात भेज दिया है. जिसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आईटीबीपी जवान से शराब बरामद की गई है. जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें : कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिकाओं को अब मिलेंगे 26400 रुपये, अप्रैल माह से एरियर के रूप में होगा भुगतान

Related Articles

Back to top button