Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : उलीडीह में बाढ़ पीड़ित के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड संजीवनी पथ निवासी पूनम मिश्रा के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी कर ली गई. घटना बीती रात की बताई जा रही है. घटना के वक्त पूनम अपने घर पर मौजूद नहीं थी. आज सुबह जब वह घर की साफ-सफाई करने पहुंची तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ है और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. पूनम ने बताया कि पति और उनके दो बेटे सूरत में रहते है, वह घर पर अकेली रहती है. बारिश के बाद बाढ़ का पानी उनके घर में घुस गया था जिस कारण वह रात को सोने के लिए रिस्तेदार के घर पर चली गई थी. आज सुबह जब वह वापस आई तो पाया की घर में चोरी हो गई है. चोर अपने साथ नकद के अलावा जेवर और कीमती सामान ले गए है.

ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR COURT : रंगदारी मांगने के आरोप में गैंगस्टर अखिलेश सिंह को कोर्ट ने किया बरी, साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाई पुलिस

Related Articles

Back to top button