
Ranchi : खनन घोटाले में चल रही ईडी की कार्रवाई के तहत प्रेम प्रकाश को ईडी ने कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. ईडी कोर्ट में प्रस्तुत करने के साथ ही ईडी ने कोर्ट से 14 दिनों का रिमांड मांगा लेकिन ईडी कोर्ट ने ईडी को 6 दिनों की रिमांड पर कारोबारी प्रेम प्रकाश को सौंप दिया है. ईडी कोर्ट के द्वारा दिए गए रिमांड की अवधि कल यानि शुक्रवार 26 अगस्त से शुरू होगी. इससे पहले गुरुवार की सुबह ईडी द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर सामने आई थी. बुधवार को देर रात तक उनके 16 ठिकानों पर ईडी ने छापामारी की थी. इससे पहले भी ईडी उनके कई ठिकानों पर छापामारी कर चुकी है.
इसे भी पढ़ें – सीएम हेमंत सोरेन ने ट्विट कर बीजेपी पर साधा निशाना
बता दें कि बुधवार को ईडी की टीम ने प्रेम प्रकाश के 1 दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान अरगोड़ा स्थित किराए पर रह रहे आवास से दो एके-47 और 60 गोलियां बरामद हुई थी. दो एके-47 और 60 गोलियां बरामद होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था.



