
Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र के सुभाषचंद्र पथ से जिम जाने के लिए घर से निकला आदित्य कुमार सिंह (19) दूसरे दिन भी अपने घर पर नहीं लौटा है. इसके बाद परिवार के लोगों ने घटना की शिकायत टेल्को थाने में की है. परिवार के लोगों का कहना है कि वह मंगलवार को दिन के 3 बजे सुबह बाइक लेकर घर से निकला हुआ था. जब शाम तक घर नहीं लौटा, तब परिवार के लोग उसकी जानकारी के लिए जिम तक पहुंचे. वहां पर पता चला कि वह आया ही नहीं था.
मोबाइल बता रहा है स्वीच ऑफ
घटना के बाद से ही आदित्य का मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा है. आदित्य के लापता होने के बाद परिवार के लोग खासा परेशान हैं. परिवार के लोगों को भी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वह बिन बताए कहां गया है.
इसे भी पढ़ें- EXCLUSIVE : टाटानगर से संपर्क क्रांति के खुलते ही महिला यात्री ने दिया बच्ची को जन्म, ढाई किमी उलटा चलकर स्टेशन लौटी ट्रेन




