Education & CareerJharkhandLead NewsRanchi

DSPMU और NPU को मिला रजिस्ट्रार, JPSC ने जारी किया रिजल्ट

Ranchi : 16 महीने पहले राज्य के चार विश्वविद्यालयों के गैर शैक्षणिक पदों में नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया. इस विज्ञापन के जरिये डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा और नीलाम्बर-पीताम्बर यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार की नियुक्ति की जानी थी.
इसी विज्ञापन के तहत एसटी कैटेगरी से असिस्टेंट रजिस्ट्रार नियुक्ति का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस रिजल्ट में दो लोगों का चयन किया गया है. बताते चलें कि इस विज्ञापन के तहत उक्त चार विश्वविद्यालयों में रजिस्ट्रार, फिनांस ऑफिसर, एग्जामिनेशन कंट्रोलर और असिस्टेंट रजिस्ट्रार की नियुक्ति होनी है.

इसे भी पढ़ें :  झारखंड में शहरों की श्रेणी के अनुसार तैनात होंगे मोटरयान निरीक्षक, 25 नये पद का सृजन

Related Articles

Back to top button