
Chandigarh: पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद हाशिये पर चल रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह आज खुलकर सामने आते हुए मीडिया से मुखातिब हुए. वह नई पार्टी भी बनाएंगे और किसान आंदोलन को समाप्तक करने के लिए पहल करेंगे. इस मामले को लेकर कल वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे. उनके साथ शिष्टtमंडल भी होगा, जिसमें दो दर्जन लोग शामिल हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : रांची में बटरफ्लाई पार्क : अब दूसरे चरण का काम होगा शुरू, निकला टेंडर
मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंकने अपनी नई पार्टी के बारे में कहा कि कि नाम और चुनाव चिह्न के बारे में बाद में बताएंगे. इसके लिए चुनाव आयोग में आवेदन कर किया है और मेरे वकील इस मामले को देख रहे हैं. नाम और चुनाव चिह्न के बारे में फैसला चुनाव आयोग करेगा. साथ ही ऐलान किया कि उनकी पार्टी 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.साथ ही ऐलान किया कि नवजोत सिंह सिद्धू जहां से भी चुनाव लड़ें हम उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. उन्होंथने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह पंजाब के नेताओं को बुलाकर मिल रहे हैं उससे साफ है कि वह घबराए हुए हैं. यह भी कहा जब से सिद्धू कांग्रेस में सक्रिय हुए कांग्रेस की लोकप्रियता में 24 फीसदी में कमी आई है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में शहरों की श्रेणी के अनुसार तैनात होंगे मोटरयान निरीक्षक, 25 नये पद का सृजन




