
Bundu: रांची के गुरुनानक स्कूल के सभागार में सीबीएसई क्लस्टर ईस्ट जोन योगासन प्रतियोगिता में बुंडू के साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड की टीमों से प्रतिस्पर्धा करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है.
अंडर-17 वर्ग की साउथ प्वाइंट की छात्राएं श्रेया दां, रिम्मी राजकुमारी, भूमिका महतो, प्रियांशी साहू और मयूरी चेल ने अपने योग कौशल का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है. सिंगल इवेंट आर्टिस्टिक में भूमिका महतो और रिदमिक में श्रेया दां का चयन भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है.
राष्ट्रीय मुकाबले महाराष्ट्र के ध्रुव ग्लोबल स्कूल में दो से पांच अक्टूबर तक होंगे. अपने विद्यालय की टीम के सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंचने पर साउथ प्वाइंट के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ही प्रयास में नेशनल में क्वालीफाई करने पर टीम को बधाई दी एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बधाई दी है. प्राचार्य ने विद्यालय के योग गुरु बबलू महतो की प्रशंसा करते हुए उनके मार्गदर्शन की सराहना की है.




