Giridih

गिरिडीह में बंद ओपेनकास्ट कोयला खदान को चालू कराने को लेकर बैठक, डीसी को मिला टास्क

Giridih: बंद पड़े ओपन कास्ट कोयला खदान को शुरू करने को लेकर तीन साल बाद एक बार फिर जेएमएम के दोनो विधायकों ने जिला प्रशासन के साथ तालमेल का पहल किया है. इसे पहले भी ओपन कास्ट कोयला खदान को शुरू कराने को लेकर कई प्रयास पहले भी हो चुका है. लेकिन नतीजा शून्य रहा. वहीं रविवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के नेतृत्व में हुई बैठक में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, डीएफओ मनीष तिवारी, अपर समाहर्ता विजय सिंह विरुआ, प्रोजेक्ट ऑफिसर समेत कई अधिकारियों ने बैठक किया. बैठक में चर्चा के दौरान डीएफओ मनीष तिवारी ने जानकारी दिया की ओपन कास्ट कोयला खदान की भूमि 1980 के पहले का ब्रोकर लैंड भूमि है. लेकिन प्रोजेक्ट ऑफिसर ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा की ओपन कास्ट कोयला खदान की भूमि 1980 के बाद का ब्रोकन लैंड भूमि है. ऐसे में इस कोयला खदान से कोयला उत्पादन शुरू करने में कोई परेशानी नहीं.

बैठक में चर्चा के दौरान गांडेय विधायक ने डीसी से अपील करते हुए कहा कि वो खुद ओपन कास्ट कोयला खदान से जुड़े हर मुद्दे की निगरानी करें. इस दौरान सदर विधायक सोनू ने  राज्य पर्यावरण और वन विभाग को निर्देश दिया की दोनो मिलकर एक सप्ताह के भीतर सारे कागजात सीसीएल प्रोजेक्ट ऑफिसर को सौंपे, जिसके उसकी समीक्षा कर ओपन कास्ट से कोयला उत्पादन शुरू करने का पहल हो.

पोषण सखी को लेकर हेमंत सरकार ने पुनः बहाली का आदेश जारी करने पर जिले की पोषण सखियों ने गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और सदर विधायक सोनू का स्वागत किया. हालांकि अभी तक पोषण सखियों की बहाली को लेकर कोई नया अधिसूचना जारी नहीं हुआ है. वहीं वकीलों से जुड़े मामले का समाधान किया, तो रविवार को गिरिडीह बार एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रकाश सहाय, एपीपी जयंत सिन्हा, सुबोनिल सामंता और एडवोकेट चंदन सिन्हा समेत कई अधिवक्ता कल्पना सोरेन और सदर विधायक सोनू से मिलकर दोनो का स्वागत किया.

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसबीएम की स्टेट कार्डिनेटर सुमन कुमारी समेत एसवीएम के कई सदस्य सदर विधायक सोनू और गांडेय विधायक कल्पना से मिलकर अपनी परेशानियों को सुनाया. इस दौरान कल्पना सोरेन ने भरोसा दिलाया की उनकी मांगों पर जल्द विचार किया जाएगा. इस एसवीएम से जुड़े कर्मियो ने स्टेट कार्डिनेटर सुमन कुमारी के नेतृत्व में पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन कल्पना सोरेन को सौपी. जबकि रविवार को कल्पना सोरेन से मिलने के लिए अलग अलग कर्मियो की भीड़ लगी हुई थी.

Related Articles

Back to top button