JharkhandRanchi

मनरेगा में जेसीबी का इस्तेमाल रूक नहीं रहा, कार्रवाई भी नहीं

Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग के बार-बार निर्देश के बाद भी मनरेगा में मशीन से काम कराने का काम रूक नहीं रहा है, और न ही समय पर इनके खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई की जा रही है. हजारीबाग के इचका प्रखंड में भी जेसीबी से कार्य कराने की शिकायत मिली थी. ग्रामीण विकास विभाग ने दिसंबर 2023 को ही कार्रवाई का निर्देश संबंधित जिलों को दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी.

ग्रामीण विकास विभाग ने इस पर नाराजगी जाहिर की और जिलों के उपविकास आयुक्त को दिया कहा कि निर्देश दिया की दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाये. राशि की वसूली करने को कहा गया. यह भी पाया गया कि कार्यस्थ्ल पर मस्टर रोल नहीं रहता, मेडिकल किट की उपलब्धता नहीं रहती है. ऐसे में सभी जिलों को मनरेगा अधिनियम के तहत सभी प्रावधान का पालन किया जाये.

Related Articles

Back to top button