
NewDelhi : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से सीएम आवास पर मारपीट के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. खबरों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा 11 विधायकों को भी आरोपी बनाया है. दिल्ली पुलिस ने कुल 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. पुलिस ने लोगों के बयान और सबूतों के आधार पर चार्जशीट तैयार की है. चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल के पूर्व सलाहकार वीके जैन मुख्य सरकारी गवाह बनाये गये है.
बता दें कि अंशु प्रकाश से मारपीट करने के आरोप में आम आदमी पार्टी के दो विधायक प्रकाश जरवाल और अमानतुल्लाह ख़ान जेल भेजे गये थे. वर्तमान में ज़मानत पर रिहा हैं. इनके अलावा चार्जशीट में नितिन त्यागी, ऋतुराज गोविंद, संजीव झा, अजय दत्त, राजेश ऋषि, राजेश गुप्ता, मदनलाल, प्रवीण कुमार और दिनेश मोहनिया के नाम शामिल है. पूर्व में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर चुकी है.
इसे भी पढ़ेंःकांग्रेस ने सपा-बसपा चेताया, कमतर नहीं आंकें, साथ नहीं रखा तो होगा भाजपा को फायदा
दिल्ली पुलिस ने देर रात प्रकाश जरवाल को गिरफ्तार किया था
बता दें कि सीएम केजरीवाल के सरकारी आवास पर 19 फरवरी को हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित रूप से हमला किया गया था, जिसके बाद यह मामला कोर्ट में पहुंचा था. मुख्य सचिव से मारपीट मामले में प्रकाश जारवाल को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार आधी रात को गिरफ्तार कर लिया था. मुख्य सचिव द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने देर रात प्रकाश जरवाल को गिरफ्तार किया था. विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 186, 353, 323, 342, 504, 506 (2) और 120 बी व 34 के तहत केस दर्ज किया गया था.
इसे भी पढ़ेंःमुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौैरान भगदड़, 15 से ज्यादा जख्मी
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




