
Almora: उत्तराखंड में सोमवार सुबह बड़ा बस हादसा हुआ. अल्मोड़ा जिले में सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास रानीखेत जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिस खाई में बस गिरी है, लगभग उसकी गहराई 100 मीटर से अधिक है.
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां सल्ट क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक 42 सीटर बस गहरी खाई में गिर गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है, और कई यात्री घायल हुए हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि बस नैनीडांडा क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी और उसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे. यह हादसा अल्मोड़ा के मार्चुला क्षेत्र के पास हुआ, जहां संकरी सड़क पर बस का संतुलन बिगड़ने से वह खाई में जा गिरी.
दुर्घटना के बाद कुछ यात्रियों ने साहस दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी, जिससे मौके पर राहत कार्य जल्द शुरू हो सका. स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गईं.
पुलिस, प्रशासन ने रेस्क्यू का काम तेज कर दिया है. रामनगर और अल्मोड़ा से एंबुलेंस मौके पर रवाना हो गई है. रामनगर और सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए तैयारी की जा रही है. सोमवार की सुबह रामनगर से एक बस रानीखेत की ओर को जा रही थी. मारचुला के पास पहुंचने पर बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है. एसडीएम व पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं. राहत बचाव का तेजी से किया जा रहा है. पांच यात्रियों के मौत की सूचना आ रही है. रेस्क्यू के बाद ही सही आंकड़े आएंगे.




