JamshedpurJharkhand

दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल में बिजेता बनी कोऑपरेटिव कॉलेज की टीम

Baharagora: महाविद्यालय बहरागोड़ा की ओर से माटिहाना स्थित बीएड कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को हुआ. फाइनल मैच घाटशिला महाविद्यालय एवं को-ऑपरेटिव कॉलेज बीच खेला गया. इसमें को-ऑपरेटिव कॉलेज की टीम विजेता रही. घाटशिला कॉलेज की टीम को 21 प्वाइंट जबकि को-ऑपरेटिव काॅलेज की टीम को 49 प्वाइंट मिले. कॉलेज में फाइनल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में केयू के वित्तीय अधिकारी डॉ प्रभात कुमार पानी शामिल हुए. डॉ सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फीता काटकर फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस दौरान मुख्य अतिथि के हाथों से विजेता और उप विजेता टीम को कप व मेडल देकर सम्मानित किया गया. को-ऑपरेटिव कॉलेज के बेस्ट रेडर भला मुंडा व बेस्ट डिफेंनेडर घाटशिला के सुमन महतो को देकर सम्मानित किया गया. कबड्डी टीम को मुख्य अतिथि डॉ पानी ने बधाई दी, कहा कि अच्छे से अच्छा खेलें कॉलेज का नाम रोशन करें.
इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ बालकृष्ण बेहरा, घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य पीके गुप्ता, बहरागोड़ा महाविद्यालय के खेल प्रभारी बीरबल हेंब्रम, प्रो इंदल पासवान, मो वकील, मो शकील, डॉ एसपी सिंह, डॉ संजय सिंह, बीएड प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार, समीर कश्यप, पूनम कुमारी, गोपाल चंद्र दास, रन बिजय, संजय केरकट्टा, दिवाकर शर्मा, राजीव प्रियदर्शन, डीके सिंह आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें मानहानि केस में खुद के जाल में ही फंसे Salman Khan, NRI पड़ोसी के सबूतों को कोर्ट ने माना सही 

Related Articles

Back to top button