Bihar

ब्रह्मांड का सबसे झूठा आदमी मोदी, पूरे दिन बकबक-बड़बड़-गड़बड़, काम के कौनो बात नइखे :  राबड़ी देवी   

Patna :  बिहार की पूर्व सीएम और राजद  नेता राबड़ी देवी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हेाते हुए उन्हें ब्रह्मांड का सबसे झूठा आदमी बताया है.  बता दें कि पीएम मोदी  पर यह चुटकी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ली है.  ट्विटर पर कम ही सक्रिय रहने वालीं राबड़ी देवी ने भोजपुरी भाषा में पीएम पर यह तंज कसा है जो सियासी गलियारों में चर्चित हो गया है.

 

इसे भी पढ़ें – तेजस्वी को पिता लालू प्रसाद से नहीं मिलने नहीं दिया गया

राबड़ी देवी ने कहा कि  इस बार देश से मोदी को उखाड़ फेंकेंगे   

ट्वीट में राबड़ी ने लिखा है कि तीनों लोकों, चारों युगों और समूचे ब्रह्मांड में अगर कोई सबसे झूठा आदमी है तो वह है नरेंद्र मोदी.  पूरे दिन बकबक–बड़बड़–गड़बड़.  काम के कौनो बात नइखे.  जान लें कि इससे पूर्व  एक ट्वीट में  राबड़ी देवी ने पीएम मोदी को ठग करार दिया था और कहा था, वे देश की जनता को ठग रहे हैं. मोदी केवल जुमलेबाजी करते हैं.  काम के नाम पर कुछ नहीं. राबड़ी देवी ने कहा कि  इस बार देश से मोदी को उखाड़ फेंकेंगे.  

राबड़ी ने इससे पहले अपने ट्विटर हैंडल से एक कविता भी शेयर की थी.  इसमें उन्होंने लिखा था, जन–जन में लालू हैं, कण–कण में लालू हैं, हर मन में लालू हैं.  याद करें कि लोकसभा सत्र के आखिरी दिन सपा सुप्रीमो और लालू यादव परिवार के समधी मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनें. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राबड़ी ने कहा था, उनकी बात का कोई मतलब नहीं हैं.  अब उनकी उम्र हो गयी है.  

इसे भी पढ़ेंः भाजपा के संकल्प पत्र पर कांग्रेस का तंज, कहा- यह झांसा पत्र है, मोदी जी कर रहे जुमलों की खेती

Related Articles

Back to top button