BiharLead News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के भाई के घर बदमाशों ने फेंका बम, सभी सुरक्षित

Patna: पटना के रुपसपुर थाना एरिया में देर रात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के भाई विजय कुमार चौधरी के घर पर बम से हमला किया गया है.घटना के समय चौधरी अपने अधिवक्ता पुत्र विशेष कुमार चौधरी दरवाजा के बाहर चारदीवारी के अंदर अलाव के आगे बैठे हुए थे. इसी दौरान यह हमला हुआ. हालांकि विजय चौधरी का पूरा परिवार समय रहते इस हमले को भांप कर घर के अंदर चला गया. जिससे किसी की जान नहीं गई. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सैयद इमरान मसूद, रूपसपुर थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार दल बल के घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू करने में जुट गए.

इसे भी पढ़ें : बसंत पंचमी: बाबा मंदिर में तिलकहरूओं का जमावाड़ा, भोलेनाथ को विवाह के लिए देंगे निमंत्रण

बताया जा रहा है कि आईएएस कॉलोनी में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के भाई निवासी विजय नारायण चौधरी का घर है. शुक्रवार की रात विजय नारायण चौधरी अपने अधिवक्ता पुत्र विशेष कुमार चौधरी के साथ दरवाजे के बाहर चहारदीवारी के अंदर आग ताप रहे थे.

रात करीब 9.40 बजे एक युवक पैदल टहलते हुए आया और गेट के पास खड़ा हो गया और किसी से फोन पर बात करने लगा. इस दौरान फोन पर किसी ने विजय चौधरी के पास पहुंचे की बात कही. इस बात को पिता पुत्र दोनों ने सुन लिया. इसी बीच उक्त युवक ने ज्योंहि पॉकेट में हाथ डाला. उसे देख दोनों दौड़कर घर के अंदर की ओर भागे. दोनों को भागते देख उक्त व्यक्ति ने बम फेंका जो दीवार पर जा लगी. बम फटने से दीवार चटक गई.

एएसपी का कहना था कि केस दर्ज कर मामले की जांच करने व अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश दानापुर पुलिस को दिया गया है. हमले में संलिप्त अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : झामुमो ने रघुवर दास पर बोला हमला, कहा- एक सीएम ने 50 लाख का फर्जी टॉफी और टी-शर्ट बांट दिया

Related Articles

Back to top button