
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्व सीएम रघुवर दास पर जमकर हमला बोला है. झामुमो ने कहा कि पूर्व सीएम रघुवर दास के कार्यकाल में लड्ड़ू,पेड़ा रसगुल्ला छोड़कर बच्चों को टॉफी देने, टी-शर्ट देने के नाम पर घोटाले हुए. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गयीं कि एक सीएम 50 लाख का फर्जी टॉफी बांट दिया. 3 करोड़ का फर्जी टी-शर्ट बांट दिया. उन्होंने कहा कि हाथी उड़ाने वाली यह सरकार ने हरमू नदी को हरमू नाला बना दिया. डैम को चुहे से कुतरा दिया.
इसे भी पढ़ें : बसंत पंचमी: बाबा मंदिर में तिलकहरूओं का जमावाड़ा, भोलेनाथ को विवाह के लिए देंगे निमंत्रण
रघुवर सरकार ने नौकरी का झूठा आंकड़ा पेश किया
नौकरी एवं रोजगार का झूठा आंकड़ा प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि अभी तो यह माचिस की तिल्ली है, अभी पूरी आग जलना बाकी है. उन्होंने कहा कि इनलोगों ने डबल इंजन सरकार के नाम पर राज्य को लुट लिया . यह एक ऐसी डबल इंजन की सरकार थी जिसमे बौगी नदारद रही. उन्होंने कहा कि शायद ही किसी राज्य का ऐसा सीएम हुआ हो जो 300 कागजों का फोटोकॉपी लेकर पीसी करता हो.
आज ही के दिन महाजनी प्रथा का आंदोलन शुरू हुआ था
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आज के दिन 4 फरवरी 1972 को महाजनी प्रथा का आंदोलन शुरू किया था. आज 50 वर्ष पूरा हो गया. आज हम स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहे हैं. आज के दिन शिबू सोरेन ने बंगाल एवं बिहार के उपनिवेशिकवाद के खिलाफ उलगुलान शुरू किया था. लंबे संघर्ष, कई बलिदान की बदौलत वर्ष 2000 में यह राज्य बना.
सब मिलकर गढ़ेंगे झारखंड को
इन 22 सालों में राज्य में कई उतार-चढ़ाव देखे उस समय ही नारा दिया गया था कि कैसे लेंगे झारखंड, लड़कर लेंगे झारखंड. आज हमारा नारा है कि सब मिलकर गढ़ेंगे झारखंड. आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंडी मूल भावना के अनुरूप सरकार चल रही है. उन्होंने कहा कि झामुमो का स्थापना दिवस एवं महाजनी प्रथा के स्वर्णजयंती वर्ष पर कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं मनाया जा रहा है. कोरोना संक्रमण के कारण सभी कार्यक्रम जिला स्तर पर सीमित कर दिए गए हैं.
इसे भी पढ़ें : रिक्रूटमेंट का बदल रहा ट्रेंड : कैंपस प्लेसमेंट की बजाय इंटर्न पर ज्यादा दांव लगा रही कंपनियां




